छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ने छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो साल पहले उसकी शादी मध्य प्रदेश में हुई थी। तबीयत खराब होने के कारण वह जनवरी 2025 से अपने मायके में रह रही है। इसी दौरान अप्रैल माह में कच्चे मकान की मरम्मत के लिए मिट्टी गिरवाई गई थी, तभी से आरोपी का घर आना-जाना शुरू हो गया।