फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी में मिला 31 लाख कैश: व्यवसाय में खपाकर कमाता था प्रोफेट, रायगढ़ में पकड़े दो सट्टेबाज

Mon, 01 Jun 2026 07:24 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में सट्टेबाजी के एक गिरोह का खुलासा हुआ है। खरसिया के गंज बाजार में छापेमारी कर पुलिस ने गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को गिरफ्तार किया। 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद बरामद किया है।
विज्ञापन
रायगढ़ ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आईपीएल के फाइनल मुकाबले के दौरान यह सट्टा चल रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


खरसिया चौकी क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। खरसिया के गंज बाजार में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित हो रहा था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए खरसिया चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने कार्रवाई की। 

साइबर थाना के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने दबिश दी। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। उन्होंने कई स्थानीय व्यक्तियों द्वारा नकद सट्टा लगाने की बात बताई।
विज्ञापन


सट्टा गिरोह का खुलासा
आरोपियों ने रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा गिरोह संचालित करने की जानकारी दी। साहिल अग्रवाल सट्टे की रकम को अपने व्यवसाय में खपाकर लाभ कमाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए। इनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित पहचान और तकनीकी प्रमाण मिले।

नकद बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
आरोपियों से मिली सूचना पर पुलिस टीम साहिल अग्रवाल के निवास पहुंची। साहिल अग्रवाल पुलिस को देखकर दो बैग और नोट गिनने की मशीन छोड़कर फरार हो गया। गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर 31 लाख 99 हजार 700 रुपये बरामद हुए। यह रकम क्रिकेट सट्टे के संचालन से संबंधित पाई गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा सात तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें