फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Crime: नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, युवती के परिजनों को भेजा आपत्तिजनक वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 03:11 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र में युवती को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो परिजनों को भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मोबाइल जांच में वीडियो मिलने पर अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसके परिजनों को आपत्तिजनक वीडियो भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान वह पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करती थी। वहीं उसकी पहचान पंकज यादव 30 वर्ष, निवासी सेंदरीबहार जिला जशपुर नगर से हुई, जो सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का काम करता था। पीड़िता के अनुसार 20 मार्च 2025 की शाम आरोपी एक परिचित महिला के साथ उसके कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई।

इस स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अप्रैल माह में आरोपी फिर उसके कमरे में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देने लगा। भयभीत होकर वह अपने गांव चली गई।

परिजनों को भी भेजा वीडियो

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि करीब एक माह पूर्व आरोपी ने उसके मोबाइल से उसका आपत्तिजनक वीडियो निकाल लिया और उसे तथा उसके परिवारजनों के मोबाइल नंबरों पर भेजने लगा, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी। शिकायत के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल में मिला आपत्तिजनक वीडियो

विज्ञापन

आरोपी के मोबाइल की जांच में पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो मिला, जिसके आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें