फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: हाथियों का दल आया सड़क किनारे, वाहनों की लगी लंबी कतार, कई गांव के लोगों को किया गया अलर्ट

Fri, 01 May 2026 06:52 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम सड़क किनारे हाथियों का एक दल देखा गया। इस दौरान काफी देर तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिए थमे रहे। हाथियों के सड़क पार करने के बाद ही इस मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका है।
विज्ञापन
सड़क पार करते नजर आया हाथियों का दल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम सड़क किनारे हाथियों का एक दल देखा गया। इस दौरान काफी देर तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिए थमे रहे। हाथियों के सड़क पार करने के बाद ही इस मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका है। वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल की टीम इस दल पर न नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के आमगांव परिसर में शुक्रवार की शाम हाथियों का एक दल आमगांव जंगल 368 आरएफ से निकल कर रायगढ़ रोड को पार कर के 367 आरएफ जंगल तरफ बढ़ गया हैं। बताया जा रहा है कि इस दल में कुल 28 हाथी मौजूद हैं, जिसमें शावक भी शामिल है। इस लिहाज से दर्रीडीह, ओंगना, पोटिया, खलबोरा, शेरवन गांव के लोगों को सतर्क रहले की अपील की गई है। हाथियों के दल का सड़क किनारे आ जाने के कारण इस मार्ग में काफी देर तक वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए। हाथियों के सड़क पार करने के बाद हो इस मार्ग पर आवागमन फिर से शुरू हो सका।

वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों धरमजयगढ़ वनमण्डल में ही 120 से भी अधिक हाथी अलग अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जिसे देखते हुए हाथियों के दल पर वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल की टीम निगरानी करते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों को किसी भी काम के सिलसिले में जंगल नहीं जाने अपील भी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें