फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में सट्टे का खेल: रायगढ़ में तीन ठिकानों पर छापा, पांच सट्टा खाईवाल गिरफ्तार; ऐसे हुआ बड़ा एक्शन

Fri, 08 May 2026 06:31 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर पांच सक्रिय सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया। आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
पांच सट्टेबाज पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर पांच सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये की नगदी और अन्य संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहन सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने शहर के तीन स्थानों पर छापा मारा। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद हुए। नोट गिनने की मशीन और महंगे मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कुल लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हुआ है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर कोतरा सड़क बायपास स्थित आर.एस. ट्रेडिंग कंपनी के कार्यालय में छापा मारा गया। वहां साकेत सिंघानिया को मोबाइल फोन से आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाते पकड़ा गया। उसके फोन में ऑनलाइन बेटिंग आईडी और यूपीआई लेनदेन के साक्ष्य मिले। दूसरी कार्रवाई पुराना पंजाब नेशनल बैंक के पास राशन दुकान में हुई। रितेश डालमिया को मोबाइल फोन से सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने पिंटू हलवाई, रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई के साथ नेटवर्क चलाने की बात बताई। पुलिस ने बाद में रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


सिटी कोतवाली पुलिस को संजय मैदान रामभांठा क्षेत्र में किराये के मकान में सट्टा संचालित होने की सूचना मिली। पुलिस ने छापा मारकर प्रदीप कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल फोन में क्रिकेट गुरु ऐप और सट्टे के डिजिटल लेनदेन के स्क्रीनशॉट मिले। प्रदीप कुमार पाण्डेय ने भी पिंटू हलवाई, रौनक हलवाई और प्रियंका हलवाई के साथ मिलकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाना स्वीकार किया। इस कार्रवाई से जिले में ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें