फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में वारदात: अकेले नहाने गई महिला...बदमाश ने आंखों में लगाया झंडुबाम; फिर लूट लिए सोने-चांदी के जेवरात

Mon, 02 Feb 2026 08:04 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने अकेली नहाने गई महिला के आंख में झंडुबाम लगाकर गले में पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। जेवरात करीब 30 हजार रुपये की बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
आंखों में झंडुबाम लगाकर लूट (सांकेतिक फोटो) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने अकेले नहाने गई महिला के आंख में झंडुबाम लगाकर गले में पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे रोज़ाना की तरह बेंद्रा नाला में नहा रही थी। तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने हाथ में झंडुबाम लगाकर उसकी आंखों को बंद कर दिया।

आरोपी ने आंख में जलन होने का फायदा उठाकर पीड़िता के गले में पहने चांदी का मंगलसूत्र और सोने की पदक माला छीन ली। चोरी गए जेवरात की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें