फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: ढाबा से खाना खाकर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 31 Jan 2026 10:39 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात ढाबा से खाना खाकर पैदल घर लौट रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुर्री का रहने वाला युवक जीवन नायक (33) बीती रात अपने एक अन्य साथी के साथ पैदल खाना खाने ढाबा गया हुआ था। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद पैदल वह अपने गांव लौट रहा था, इसी दौरान चंद्रपुर से रायगढ़ की तरफ आ रहे भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जीवन को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जीवन को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद लोगों ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।

आज सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुचें, जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनो सौंपते हुए पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें