फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ग्रामीण की ली जान, पुलिस की तलाश जारी

Wed, 08 Apr 2026 11:22 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिमटापानी के पास बीती रात 10 बजे के आसपास अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइकल सवार रामकुमार (40) निवासी कठरापाली को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामकुमार काफी देर तक दर्द से तड़पता रहा। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने घरघोड़ा पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घायल को एम्बुलेंस से घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें