फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर में तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, अस्पताल में हुई मौत

Wed, 18 Feb 2026 08:16 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के तीसरे माला से गिरकर एक 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
 
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के तीसरे माला से गिरकर एक 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहने वाले स्थापना शाखा में पदस्थ राजेश सर्वे की बेटी अनन्या सर्वे जो कि 12वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि आज छात्रा का पहला एग्जाम था और सुबह अनन्या 6 बजे के आसपास छत में टहल रही थी इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गई। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के परिजनों में मातम पसर गया है।

घटना की जानकारी के बाद मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिये अपने गृह ग्राम बिलासपुर गनियारी के लिये रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इसी बिल्डिंग से 7 साल पहले भी एक बुजुर्ग महिला की गिरकर मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि मेडिकल कालेज कैंपस में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा की सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। मर्ग पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया गया है। इस मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें