फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में देह व्यापार: केलो विहार में किराये के मकान पर छापा...दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं भी मिलीं

Mon, 02 Feb 2026 02:12 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के केलो विहार कॉलोनी में चक्रधरनगर व साइबर थाना की संयुक्त टीम ने किराये के मकान पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को मुक्त कराया। आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल जब्त किए गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने एक मकान में छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के केलो विहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा है। सूचना से तत्काल एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया। इसके बाद थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित कर रेड की योजना बनाई गई और एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया।

पाइंटर से संकेत मिलते ही मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और एक अन्य आरोपी नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कोतरा रोड को पकड़ा। मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

 

 

पुलिस पूछताछ के दौरान नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि डिंपी इजारदार मकान का किरायेदार है, जो महिलाओं को लाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाता है और वह उसी सिलसिले में वहां आया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी डिंपी इजारदार किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार के जरिए जीवन-निर्वहन कर रहा था और स्वयं इसका संचालन व प्रबंधन करता था।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा आरोपी को दी गई रकम तथा आपत्तिजनक सामग्री को गवाहों के समक्ष जब्त किया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में संचालित सभी अवैध कारोबारों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। केलो विहार में देह व्यापार की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें