फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में नाबालिग से दरिंदगी: रात में शादीशुदा युवक बुलाता था बाहर आरोपी दे रहा था धमकी; ऐसे खुला मामला

Thu, 19 Sep 2024 09:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में नाबालिग से शादीशुदा युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में कल पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नवीन भट्ट 45 साल के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर माह में नवीन भट्ठ रात में कॉल कर पीड़िता को घर के बाहर बुलाया। बालिका के घर के बाहर निकलने पर नवीन उसे  अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के भय और आरोपी की धमकी से नाबालिग ने घर में किसी को यह बात नहीं बताई। 
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद परिजनों ने परिवारिक सलाह मशवरा करने के पश्चात चक्रधर नगर थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 आईपीसी 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें