फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: घर का ताला तोडकर एक दर्जन से अधिक बकरों की चोरी, पीड़ित ग्रामीण ने थाने में लिखाई रिपोर्ट

Fri, 12 Jul 2024 04:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर का ताला तोड़कर एक दर्जन से अधिक बकरों की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर का ताला तोड़कर एक दर्जन से अधिक बकरों की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लॉक के तहत आने वाले ग्राम तेलीपाली निवासी डोलनारायण चैहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह खेती किसानी करते हुए पशु पालन का काम करता है। 02 से 03 जुलाई की दरमियानी रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए गए थे, सुबह करीब 3 से 4 बजे सो कर उठकर बाहर निकते तो देखा कि घर का ताला तोडकर अज्ञात चोर के द्वारा उसके 15 बकरे और बकरी की चोरी कर ली गई। 

घर के लोगों के द्वारा आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बकरे और बकरी का कहीं पता नही चला। पीड़ित ग्रामीण के अनुसार चोरी गए बकरे की कीमत करीब 40 हजार रूपये बताई जा रही है। पीड़ित ग्रामीण ने कल पुसौर थाने पहुंचकर पुलिस में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहरहाल पीड़ित ग्रामीण की सूचना के बाद पुसौर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें