फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: महिला का आईफोन लेकर फरार हुआ शख्स, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Fri, 17 Jan 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में श्रीराम फायनेंस गोल्ड लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत महिला कर्मी को एक शख्स के द्वारा झांसा में लेकर उसका आईफोन 15 प्लस मोबाईल लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : X @CG_cyberpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में श्रीराम फायनेंस गोल्ड लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत महिला कर्मी को एक शख्स के द्वारा झांसा में लेकर उसका आईफोन 15 प्लस मोबाईल लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर पतरापाली की रहने वाली एक युवती ने चक्रधर नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह श्रीराम फायनेंस में गोल्ड लोन डिपार्टमेंट में काम करती है। 03 जनवरी को उनकी कंपनी से जुडा हुआ एक पुराना ग्राहक सुदामा प्रधान पिता भरत प्रधान ग्राम महलोई उनके आॅफिस पहुंचकर बताया कि वह अपने घर का सोने का कुछ जेवर अपने परिचय के दीदी के यहां गिरवी रखा हुआ है। जिसे वह दोबारा श्रीराम फायनेंस कंपनी के पास गिरवी रखना चाहता है। पीडिता ने बताया कि सुदामा प्रधान की बातों में आकर वह अपने सहयोगी के साथ पंजरी प्लांट के पास स्थित एक घर के पास पहुंचे जहां सुदामा प्रधान बोला कि यही घर है जहां सोने के जेवर गिरवी है। 

पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान सुदामा प्रधान उससे बोला कि अपना मोबाईल फोन दे दो जिसमें मै जेवर के फोटो खींचकर लाता हूं बोला। जिसके बाद पीडिता ने अपना आईफोन मोबाईल सुदामा को दे दिया। आईफोन लेकर सुदामा उस घर के अंदर पहुंचा और फिर पीछे मुड़कर भागने लगा। सुदामा को भागते देख वे लोग भी अंदर घुसे तो घर की महिला पूछने लगी कि आप लोग कौन हो हमारे घर के अंदर क्यों घुस रहे हो पूछने पर उन्हें आईफोन 15 प्लस मोबाईल चोरी चले जाने का एहसास हुआ। बहरहाल काफी खोजबीन करने के बावजूद सुदामा प्रधान का कहीं पता नही चलने पर पीड़िता ने उक्त मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाने में की है जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें