फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के झटके ने ली जान: निर्माणाधीन मकान से गुजर रही थी 11 केवी, चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Thu, 07 Nov 2024 04:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 11 केवी की तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक का शव पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान में काम करते समय 11केवी करंट की चपेट में आकर नीचे गिरने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।   

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसमनारा गांव के पास दो मंजिला भवन का निर्माण चल रहा था। गनपत सोनी पिता द्वारका सोनी 26 साल इस निर्माणाधीन मकान में शुरू से राजमिस्त्री के रूप में सपोस के ठेकेदार के अंदर काम करते आ रहा था।

पहले मंजिल का काम पूरा हो चुका है। दूसरे मंजिल का काम चल रहा था और कल दोपहर खाना खाने के बाद गनपत सोनी अन्य मजदूरों के साथ मिलकर खिड़की के ऊपर छज्जा ढलाई का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11केवी की बिजली की लाइन जा रही थी। 
विज्ञापन


काम करते समय 11केवी विद्युत तार की चपेट में आकर वह नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर के अलावा छाती में अधिक चोट लगने की वजह से उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। गुरूवार की सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें