छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक कोटरी पर कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया। गांव के ग्रामीणों ने किसी तरह कोटरी की जान बचाकर वन विभाग को घटना से अवगत कराया गया।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक कोटरी पर कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया। गांव के ग्रामीणों ने किसी तरह कोटरी की जान बचाकर वन विभाग को घटना से अवगत कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कोटरी को जंगल में छोड दिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार चिराईपानी गांव में आज सुबह तकरीबन 7 बजे के आसपास जंगल से भटककर एक कोटरी रिहायशी बस्ती में आ पहुंचा था। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला करके घायल कर दिया। कुत्तों से अपनी जान बचाते हुए कोटरी गांव के ही रहने वाले मनोज डनसेना के घर के आंगन में घुस गया। लेकिन इसके बावजूद कुत्तों ने उसका पीछा नही छोडा। किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे कुत्तों को भगाया और किसी तरह कोटरी को कुत्तों के चंगुल से बचाया। बताया जा रहा है कि कुत्तों के हमले से कोटरी के पीछे पैरे में काफी चोट आई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी से अवगत कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और घायल कोटरी का प्राथमिक उपचार किया और फिर उसे सुरक्षित तरीके से देलारी के जंगलों में छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में वापस लौट सके।