फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: तेज रफ्तार बाइक खेत में जा घुसी, हादसे में दो युवकों की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 28 Dec 2025 05:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

दुर्घटना में बाइक चला रहे आलम खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक करण कुमार को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक खेत में जा घुसी। इस घटना में एमएसपी प्लांट में काम करने वाले दो युवकों की मौत हो गई। पंचनामा के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामगांव में स्थित एमएसपी प्लांट में काम करने वाले दो युवक करण कुमार (23 साल), निवासी रामनगर, जिला बिहार और आलम खान (23 साल) निवासी कोलाईबहाल कल सुबह प्लांट से काम करके आलम खान की मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि कल दोपहर 1 बजे के आसपास बाइक सवार दोनों युवक जब भईयांपाली के पास पहुंचे थे, इस दौरान बाइक चला रहा आलम अपनी तेज रफ्तार बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और फिर सीधे बाइक समेत खेत में जा गिरा। 

इस दुर्घटना में बाइक चला रहे आलम खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक करण कुमार को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि बीते कुछ महीनों से करण कुमार एमएसपी प्लांट में फिटर का काम करता था और आलम खान मजदूर के रूप में प्लांट में काम करते आ रहा था। बहरहाल, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने के बाद चक्रधर नगर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें