रायगढ़ जिले में मैट्रिमोनियल साइट पर युवती से जान पहचान करने के बाद खुद को रेलवे में जेई बताकर युवती को शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करने के बाद शादी से इंकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मैट्रिमोनियल साइट पर युवती से जान पहचान करने के बाद खुद को रेलवे में जेई बताकर युवती को शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करने के बाद शादी से इंकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार 23 अपै्रल को पीड़िता ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी लखन कुमार पटनायक निवासी भिलाईनगर, जिला दुर्ग से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने स्वयं को रेलवे में जेई बताकर शादी का भरोसा दिलाया। दोनों के बीच लगातार हो रही बातचीत होती रही। इसी बीच आरोपी 14 दिसंबर 2025 को पीड़िता के घर पहुंचा, और परिजनों के बाहर होनें का फायदा उठाते हुए शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी कई बार प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीड़िता ने बताया कि उसके परिजनों ने जब सगाई और विवाह की बात आगे बढ़ाई तब आरोपी टाल मटोल करने लगा और बाद में सामाजिक रीति रिवाज के चलते शादी करने से मना करते हुए कोर्ट मैरिज करने की बात कही। जिसके बाद मार्च में कोर्ट में मैरिज के लिये आवेदन भी दिया गया। लेकिन इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से संपर्क खत्म कर दिया और शादी
विज्ञापन
करने से साफ इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत के बाद तमनार पुलिस आरोपी लखन कुमार पटनायक के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करके रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे आज रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।