फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: रायगढ़ के सरकारी स्कूल में चोरी, कंप्यूटर-लैपटॉप समेत 95 हजार का सामान लेकर चोर फरार

Tue, 24 Mar 2026 03:19 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोर करीब 95 हजार रुपये का सरकारी सामान लेकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खरसिया थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर हजारों का सामान लेकर फरार हो गए। स्कूल के व्याख्याता की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के अपराध दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़े देवगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में व्याख्याता के पद पर पदस्थ खीरमोहन पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 मार्च की शाम 5 बजे से लेकर 23 मार्च सोमवार की सुबह 10 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने स्कूल के चैनल गेट एवं दरवाजा तोड़ते हुए शासकीय सामानों कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, लैपटाप, जीओ फाइवर, इनवर्टर, एमलीफायर, केबल तार, इंडक्शन, सीसीटीवी कैमरा, डीव्हीआर समेत तकरीबन 95 हजार के सामानों को लेकर फरार हो गए।

बहरहाल, खीरमोहन पटेल की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (ई) 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें