फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: स्वराज रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन दुकान में चोरी करने खरीदने वाले समेत चार गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 07:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ पुलिस ने स्वराज रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन दुकान में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी को पकड़ा है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ पुलिस ने स्वराज रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन दुकान में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी को पकड़ा है। पुलिस ने कबाड़ी के पास से डेढ़ लाख के स्पेयर पार्ट्स समेत 5 लाख की संपत्ति जब्त की है। वहीं इस मामले में फरार एक अन्य कबाडी की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधरनगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति खरीदने वाले दो कबाड़ी के यहां छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान चोरी की संपत्ति, जिसमें स्पेयर पार्ट्स, कॉपर पाइप, और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी व कार शामिल हैं, कुल करीब 5 लाख की जप्ती की गई है। डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा खुलासा करते हुए बताया कि  साथ साइबर सेल की टीम, पूर्व में चोरी में संलिप्त रहे संदिग्धों पर निगाह रखकर कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में कल टीआई चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव और उनकी टीम ने बोईरदादर स्थित स्वराज रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन दुकान पर चोरी के माल मुलाजिम की पतासाजी दौरान मुखबीर सूचना पर आईटीआई कॉलोनी अंबेडकर आवास में दबिश देकर आरोपी दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू 28 साल, चंदन राय उम्र 23 साल दोनों निवासी आईटीआई कॉलोनी अंबेडकर आवास को पकड़ा गया है, दोनों ने एक बार  02-03 अक्टूबर की रात तथा एक बार 27-28 नवंबर रात के सेंधमारी की घटना को अंजाम देकर स्पेयर पार्ट्स की चोरी किये थे। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना चक्रधरनगर के दो नकबजनी के मामले धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का खुलासा हुआ है। चक्रधरनगर पुलिस की पकड़ में आए आरोपी पहले पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया पुलिस ने जब कड़ाई की तो दोनों ने दो दफा दुकान के पीछे का शटर ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किये।  

इस तरह बनाया चोरी का प्लान
आरोपियों ने बताया कि 02 अक्टूबर की दोपहर में दोनों मिले और रात को चोरी करने का प्लान बनाकर मोहल्ले के समीप इंडस्ट्रीयल एरिया में स्वराज रेफ्रिजरेशन दुकान के पीछे शटर में लगे ताले को लोहे के राड से तोड़कर अंदर घुसकर एसी के कॉपर पाइप तथा स्पेयर पार्ट्स तथा नगदी रकम 17 हजार रूपये को चोरी किये थे। दूसरे दिन दोनों चोरी किये गये सामान को बोरी में भरकर ज्यूपीटर स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एपी 1780 में लेकर इंदिरा नगर के आशिक कबाड़ी के दुकान जाकर आशिक रब्बानी (आशिक कबाड़ी का साला) को बेच दिये जिसमें 06 हजार रूपया मिला था बाकी पैसा आशिक कबाड़ी कुछ दिन बाद ले जाना बोला। 
विज्ञापन


दूसरी बार चोरी का माल भूपदेवपुर में बेचा
दोनों आरोपियों 27-28 नवंबर की रात्रि दुकान का पीछे के शटर के ताला को तोड़कर एसी के पाइप को चोरी किये थे जिसे अगले दिन कार क्रमांक सीजी 11 एव्ही 5314 में भरकर दोनों भूपदेवपुर के लड्डू कबाड़ी के कबाड़ी दुकान में जाकर 30 हजार रूपये में बेच दिया। चोरी किये गये सामानों को बिकी से प्राप्त रकम 06 हजार, 30 हजार तथा गल्ला से चोरी किये गये रकम 17 हजार कुल 53 हजार रूपये को दोनों आपस में बांट लिये थे।

दो कबाडी पकड़ाये एक फरार
आरोपियों से मिली जानकारी पर दोनों को हिरासत में लेकर आशिक कबाड्डी, इंदिरा नगर और लड्डू कबड्डी भूपदेवपुर के कबाड़ दुकान में छापेमारी कर आरोपी आशिक रब्बानी और आरोपी शेख मुस्ताक अहमद (लड्डू कबड्डी का साला) को हिरासत में लिया गया। आशिक कबड्डी के कबाड़ दुकान में बेचा गया कबाड़ एसी, स्पेयर पार्ट्स करीब 75 हजार का जप्ती किया गया तथा लड्डू कबड्डी के दुकान से करीब 80 हजार रुपए की मशरूका की बरामद की गई। आरोपियों से चोरी सामग्री की बिक्री में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी और कार को भी जप्त किया गया है। आरोपी लड्डू कबाड़ी मोहम्मद हुसैन खान फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। 
  
दोनों आरोपी आदमन बदमाश 
आरोपी चंदन राय का थाना चक्रधरनगर में पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है, आरोपी अपने साथी दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू के साथ मिलकर लगातार अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोपियों का कृत्य छोटे संगठित अपराधों की श्रेणी में आए जाने पर प्रकरण में धारा 112(2), 3(5) बीएनएस का विस्तार किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी  
(1) दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू पिता रमेश देवांगन उम्र 28 वर्ष निवासी आईटीआई कॉलोनी अम्बेडकर आवास थाना चकधरनगर जिला रायगढ़ छ०ग०
(2) चंदन राय पिता शोभा राय उम्र 23 वर्ष निवासी आईटीआई कॉलोनी अम्बेडकर आवास थाना चकधरनगर जिला रायगढ़ छ०ग०
(3) आशिक रब्बानी पिता स्वर्गीय निजामुद्दीन रंगरेज उम्र 42 साल, निवास पता-इंदिरा नगर पता दानीपारा लाल टंकी के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
(4) शेख मुश्ताक अहमद पिता अब्दुल रजाक उम्र 24 वर्ष निवासी लड्डू ढ़ाबा भूपेदवपुर थाना भूपेदवपुर जिला रायगढ़ छ०ग० स्थायी अजाक बस्ती (मांगो) थाना 02 नंबर गली जिला जमेशदपुर (झारखण्ड)
विज्ञापन


फरार - मोहम्मद हुसैन खान (लड्डू कबाड़ी)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें