फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: बांध में अपने बच्चों के साथ हाथियों ने की मौज-मस्ती, ड्रोन कैमरे से बनाया गया वीडियो, देखें

Fri, 01 Nov 2024 04:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के दल का नहाने का वीडियो सामने आया है। हाथियों के इस दल में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाये हुए है।
विज्ञापन
बांध में हाथियों ने की मौज-मस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के दल का नहाने का वीडियो सामने आया है। हाथियों के इस दल में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाये हुए है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के तहत आने वाले लैलूंगा वन परिक्षेत्र में इन दिनों 29 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। शुक्रवार की दोपहर लैलूंगा रेंज के आमापाली बीट में 29 हाथियों के दल का ड्रोन कैमरे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हाथियों का दल जंगल में बने एक मिट्टी के बांध में स्नान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले जंगली हाथियों के मूवमेंट पर हाथी वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार निगरानी बनाये हुए हैं और जंगलों के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को हाथियों के विचरण क्षेत्र की जानकारी देते हुए उन्हें सावधानी बरतने की बात कही जाती है। साथ ही साथ गांव-गांव पहुंचकर गांव के ग्रामीणों को बस्ती के करीब हाथी आने पर उनसे दूरी बनाये रखने की भी बात कही जाती है ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें