फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दो भाइयों में ऐसा मचा तांडव, बड़े ने छोटे की पीठ और आंख पर चाकू से किए वार पर वार

Fri, 25 Apr 2025 02:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो भाइयों के बीच उपजे विवाद में चाकू मारकर एक ने दूसरे को घायल कर दिया। बड़े ने छोटे भाई की पीठ और आंख पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पुलिस थाना धरजयगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो भाईयों के बीच उपजे विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की पीठ और आंख में धारदार चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उक्त मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेजपुर निवासी कौशल्या शिकारी ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 23 अपै्रल की शाम 7 बजे वह और उसका पति जयबाबू शिकारी 32 साल खाना खा रहे थे।

इसी बीच उसका जेठ गंगू शिकारी अपनी मां से गाली गलौज कर रहा था। उसी समय महिला का पति जयबाबू शिकार ने गाली गलौज करने से मना करने पर गंगू शिकारी उससे ही अश्लील, गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए सब्जी काटने वाले धारदार चाकू से उसके पीठ में वार करने के साथ-साथ आंख पर भी चाकू से वार कर दिया। जिससे जयबाबू शिकारी घायल हो गया। बहरहाल महिला की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 118(2) 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें