फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: नवदुर्गा प्लांट में निरीक्षण के दौरान 50 फीट की उंचाई से गिरकर ठेकेदार की मौत, घटना से मची अफरा-तफरी

Mon, 25 Nov 2024 06:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित नवदुर्गा प्लांट में आज दोपहर निरीक्षण के दौरान 50 फीट की उंचाई से नीचे गिरकर ठेकेदार रमेश शर्मा 48 साल की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नवदुर्गा प्लांट निरीक्षण के दौरान 50 फीट की उंचाई से गिरकर ठेकेदार की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित नवदुर्गा प्लांट में आज दोपहर निरीक्षण के दौरान 50 फीट की उंचाई से नीचे गिरकर ठेकेदार रमेश शर्मा 48 साल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोजाना की भांति आज दोपहर 1 बजे वह शट डाउन डीएससी प्लांट आया हुआ था। इस दौरान अनियंत्रित होकर एकाएक वह नीचे गिर गया। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई और फिर घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
15 सालों से कर रहा ठेकेदारी 
बताया जा रहा है कि ठेकेदा रमेश शर्मा मूलतः भिलाई का रहने वाला है और बीते 15 सालों से ठेकेदारी करते आ रहा है। मृतक के अंडर में तकरीबन दर्जन भर से अधिक मजदूर हैं जो अलग-अलग जगहों में काम कर रहे हैं। रोजाना की भांति रमेश शर्मा आज दोपहर काम का निरीक्षण करने पहुंचा था और यह घटना घटित हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों को दे दी गई सूचना
इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि नवदुर्गा प्लांट में आफ्टर बर्निंग चेंबर जो कि चिमनी से छोटा होता है। यहां 50 फीट की उंचाई से गिरकर ठेकेदार रमेश शर्मा की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें