प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार की दोपहर रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शालिनी स्कूल के पास स्थित कंवर सामाजिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार की दोपहर रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शालिनी स्कूल के पास स्थित कंवर सामाजिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज प्रमुखों की मांग पर सामुदायिक भवन में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्रथम तल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ में कंवर समाज के द्वारा सामाजिक भवन के प्रथम तल के लोकार्पण कार्यक्रम था और वार्षिक सम्मेलन का भी आयोजन था, जिसमें हमे आमंत्रित किया गया था। यहां बुलाकर इन्होंने बहुत ही आत्मीय स्वागत किया और चावल और गुड से बने अईरसा रोटी से भी स्वागत किया गया। समाज की जो मांग है उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, चूंकि मै भी इसी समाज से आता हूं। ये रजत जयंती वर्ष है, इसके लिये सभी को बधाई, 25 साल में छत्तीसगढ़ में बहुत विकास हुआ है।