फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे में सुलझा मामला: पुलिस ने बनाई टीम, रायगढ़ में चोरी हुई कार बरामद; CCTV से मिला एक सुराग

Wed, 25 Sep 2024 08:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में एक कार चोरी की वारदात सामने आई। घटना के तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने कार बरामद कर ली है। एक कैब चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया और इतना ही नहीं कार लेकर फरार भी हो गए थे।
विज्ञापन
रायगढ़ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में आज हुई कार लूट की घटना को रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस घटना के बाद जिले में नाकेबंदी कर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वारदात की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन


हेड क्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक और साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में कोतरारोड़ थाना, साइबर सेल और भूपदेवपुर की टीम गठित की गई और उन्हें तुरंत कार्रवाई में लगाया गया।
 
पुलिस अधीक्षक पहुंचे रेलवे स्टेशन
इस मामले में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान रायगढ़ पुलिस टीम ने सारंगढ़, सक्ती, कोरबा, झारसुगुडा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में मिला महत्वपूर्ण क्लू
एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों के रूट और पहचान की पुष्टि की और सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ जानकारी साझा किया गया जिसमें रायगढ़ और सक्ती के बेहतर कॉडिनेशन और पुलिस की सघन नाकेबंदी में बाराद्वार-जैजेपुर मार्ग पर आरोपियों द्वारा कार को छोड़कर फरार हो गए। 

आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस
रायगढ़ पुलिस ने लूटी गई स्वीफ्ट डिजायर कार सीजी 13बीए 5441 बाराद्वार-जैजेपुर मार्ग से बरामद कर लिया है और पीड़ित पंकज सिंह के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में लूट का अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
कार बरामद होने से पहले क्या बोले थे पुलिस अधीक्षक 
इस संबंध में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि कोतरा रोड थाना क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों के द्वारा कार लूटने की घटना सामने आई है। जिसमें दो युवकों ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन से गाड़ी बुक करके उसे टीपाखोल लेकर गए और चालक को चाकू मारकर कार लेकर फरार हो गए हैं। इस मामले में अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें