छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह यात्री बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बस के आगे बैठी महिला की बस के चक्के में दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ से जशपुर जिले के कुनकुरी के लिए चलने वाली सितारा बस रोजाना की तरह रविवार की सुबह 6 बजे केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर निकली थी। इस दौरान बस जब समारुमा के पास पहुंची ही थी कि बस के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा हैं इस घटना के दौरान बस के सामने का शीशा टूट गया और बस के सामने सीट पर बैठी महिला बाहर गिर गई और उसी बस के सामने के पाहियों के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बस चालक फरार हो गया हादसे की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को अस्पताल भेज जांच शुरू की।