रायगढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत एक मासूम को हल्की चोट आई है। घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह 8 बजे के आसपास कोसमनारा बाबाधाम चैक के पास बाईक क्रमांक सीजी 13 बीडी 7939 में सवार संजु सिदार 24 साल, निवासी डभरा को ट्रेलर क्रमांक ओडी 16 एन 7855 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में घटना स्थल पर ही बाईक चला रहे संजु सिदार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बाईक में पीछे बैठे मंजूर सिदार 28 साल के अलावा एक मासूम को हल्की चोट आई है।
परिजनों ने बताया कि संजू सिदार गेरवानी में रहकर प्राईवेट कंपनी में काम करते आ रहा था और आज सुबह ही संजु सिदार अपने रिश्तेदार के यहां मिट्ठमुडा आया था और यहां से वापस जाते समय जब वे कोसमनारा बाबाधाम चैके पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद आरोपी वाहन वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा था कि लेकिन सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड पुलिस तत्काल पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।