फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सब्जी व्यवसायी समेत एक मजदूर की मौत, आरोपी वाहन चालक के खिलाफ थाने में एफआईआर

Sun, 12 Apr 2026 05:09 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जहां एक सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में ट्रैक्टर पलटने से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
अलग अलग घटना में दो की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जहां एक सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में ट्रैक्टर पलटने से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 7 बजे सेख मधु निवासी पतरापाली अपने ई- रिक्शा में सवार होकर सब्जी लेने के लिये उर्दना की तरफ गया हुआ था। बताया जा रहा है कि उर्दना तिराहा के पास सेख मधु अपने वाहन को खड़ी करके सड़क के दूसरे तरफ होटल में चाय पीने जा रहा था इसी दौरान पतरापाली की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सेख मधु को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बहरहाल आज सुबह उर्दना चौक में अज्ञात वाहन की ठोकर से सब्जी व्यवसायी की मौत होनें के बाद परिजनो की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन


दूसरी घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां आज सुबह धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुर से जमरगी मार्ग के खतरनाक घाट में उतरते समय मोड पर ट्रैक्टर चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रैक्टर पलट गई। इस घटना में रामप्रसाद विश्वकर्मा 55 साल निवासी जबगा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में पत्थर ढुलाई का काम चल रहा था और उक्त वाहनों में चार लोग सवार थे। इस घटना के बाद से धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें