फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: दलदल में फंसकर 5 माह के हाथी शावक की मौत, तीन दिन पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

Mon, 11 May 2026 11:30 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के केराझरिया जंगल में दलदल में फंसने से करीब 5 महीने के हाथी शावक की मौत हो गई। धरमजयगढ़ वन मंडल में 35 हाथियों के दल से अलग हुआ यह शावक था।
विज्ञापन
हाथी शावक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दलदल में फंसने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल रेंज का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले छाल रेंज के तरकेला गांव के केराझरिया जंगल में 511 आरएफ में बीती रात दलदल में दबने से हाथी शावक की मौत हुई है। शावक की उम्र करीब 5 माह बताई जा रही है।

आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल की टीम के अलावा वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा कि बोजिया में 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, यह शावक उसी दल का था। अभी भी पास में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। विदित रहे कि छाल रेंज के ही घोघरा डेम में तीन दिन पहले ही पानी में डूबकर एक हाथी शावक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


एक जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में ही इन दिनों कुल 124 हाथी अलग अलग दल में विचरण कर रहे हैं। जिसमें 35 नर, 63 मादा के अलावा 26 शावक शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें