फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत..लकड़ी लेने जंगल गया था गंगाराम; इलाके में 12 हाथियों की मौजूदगी

Sun, 01 Feb 2026 09:02 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर जंगली हाथी के हमले से लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर जंगली हाथी के हमले से लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल रेंज का है। मिली जानकारी के अनुसार धमरजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुहकीमार गांव का रहने वाला गंगाराम सारथी 70 साल रोजाना की भांति आज सुबह 10 बजे लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था।

विज्ञापन


 इसी दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास एक हाथी ने उसका सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने उस पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही हाथी मित्र दल की टीम के अलावा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अभी भी चुहकीमार के जंगल में 12 हाथी विचरण कर रहा है।

रायगढ़ में 101 हाथी कर रहे विचरण
एक जानकारी के अनुसार इन दिनों रायगढ़ में 101 हाथी है। जिसमें रायगढ़ वन मंडल में 59 तो धरमजयगढ़ वन मंडल में 42 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। जिसमे 32 नर, 48 मादा के अलावा 21 शावक मौजूद है।
विज्ञापन


पांच ग्रामीणों के मकान को तोड़ा
बीती रात एक दंतैल हाथी ने लैलूंगा रेंज के आमापाली बीट के अंतर्गत आने वाले टोंगोटोला, झारआमा, पाकरगांव के अलावा सागरपाली गांव में 5 ग्रामीणों के मकान को तोड़ा है। इसके अलावा प्रेमनगर में फसल, चुहकीमार में सब्जी की फसल के अलावा कुडेकेला में पाईप को नुकसान पहुंचाया है। हाथी के द्वारा नुकसान पहुंचाये जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें