फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: खेत में छोड़ा करंट, कृषि विस्तार अधिकारी की गई जान; ग्रामीणों ने बताई ये वजह

Mon, 13 Oct 2025 02:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र में जंगली सुअर पकड़ने के लिए बिछाए गए करंट तार के संपर्क में आने से 40 वर्षीय कृषि विस्तार अधिकारी लालकुमार साहू की खेत में मौत हो गई। परिजनों ने देर रात शव खोजा, पुलिस ने मर्ग जांच कर पोस्टमार्टम कराया; ग्रामीणों ने सुअर आतंक से फसल बर्बादी का रोना रोया।
विज्ञापन
कृषि विस्तार अधिकारी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के लिये बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से कृषि विस्तार अधिकारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, खम्हार गांव का रहने वाले लालकुमार साहू 40 साल गुडुबहाल में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ था। बीती रात 9 बजे लालकुमार भेलवाटोली गांव में स्थित अपने खेत की तरफ गया हुआ था। इसी बीच जंगली सुअर के शिकार के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से उसकी मौत हो गई।

देर रात तक लालकुमार के घर नहीं लौटने पर परिजन जब उसे ढूंढने निकले तो उन्होंने देखा कि खेत के पास शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लैलूंगा थाने में दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन


भेलवाटोली गांव ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे अर्से से जंगली सुअरओं का आतंक बढ़ गया है। जिससे उनकी फसले बर्बाद हो रही हैं। गांव के ग्रामीण अवैध रूप से हुकिंग कर खेतों में करंट बिछा देते हैं जिससे यह घटना हुई है।
 
इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि खेत में लगे करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से यह घटना हुई है। इस मामले में जांच की जा रही है, दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें