फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: महिला आरक्षक पर हमले के मामले में कार्रवाई, पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल

Sat, 03 Jan 2026 08:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 27 दिसंबर की दोपहर तमनार के लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटना के दौरान एक महिला आरक्षक पर जानलेवा हमाल एवं बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 27 दिसंबर की दोपहर तमनार के लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटना के दौरान एक महिला आरक्षक पर जानलेवा हमाल एवं बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीएचपी चैक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया लिया है। महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय, निंदनीय व्यवहार, कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार एवं लूट की गंभीर घटना में शामिल 5 आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। दो अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों में मंगल राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, चिनेश खमारी, निवासी-ग्राम आमगांव, प्रेमसिंह राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, कीर्ति श्रीवास, निवासी ग्राम आमगांव तथा वनमाली राठिया, निवासी ग्राम झरना शामिल हैं।

गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज
आरोपियों ने एक महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट, आपत्तिजनक कृत्य, अमानवीय और निंदनीय व्यवहार, कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद तमनार थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 74, 76, 296, 351(2), 115 (2), 221, 132, 309(4), 309(6), 3(5) भा.न्या.सं. तथा आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।  
विज्ञापन


12 दिसंबर से चल रहा था आंदोलन
तमनार क्षेत्र में गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान प्रारंभ किए जाने के संबंध में 08 दिसंबर को धौराभांठा बाजार मैदान में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इस जनसुनवाई के विरोध में खदान क्षेत्र से प्रभावित 14 ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा 12 दिसंबर से सीएचपी चैक, लिब्रा में आर्थिक नाकेबंदी के उद्देश्य से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था।

27 दिसंबर को तमनार में हुई हिंसा
27 दिसंबर की दोपहर पुलिस-प्रशासन द्वारा मार्ग खुलवाने की कार्रवाई की जा रही थी, इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिस जवान घायल हुए थे। घटना के दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं भद्दी टिप्पणियां की गईं। इस घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक 
इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि तमनार में कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान संवेदनशील घटना घटित हुई थी। इस दौरान एक महिला आरक्षक के उपर जानलेवा हमला करना एवं लज्जा भंग करने की जा घटना हुई थी। उसमें अपराध दर्ज करते हुए जांच की जा रही थी। इस मामले में पहले दो आरोपियों मंगल राठिया एवं चिनेश खम्हारी दोनों निवासी आमगांव की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस मामले में आज तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इस घटना में और जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें