फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Crime: लॉज में पति-पत्नी बनकर रहे, शादी के विवाद पर बिगड़ी थी बात; महिला वकील की हत्या में प्रेमी का खुलासा

Sat, 16 May 2026 03:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक युवती की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने प्रेमी लोकनाथ पटेल को गिरफ्तार किया है। लोकनाथ ने पूछताछ में बताया कि शादी के विवाद के बाद उसने युवती की हत्या की।
विज्ञापन
रायगढ़ में महिला वकील की हत्या में खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक युवती की निर्मम हत्या मामले में प्रेमी ने पूछताछ में खुलासा किया है। पुलिस ने प्रेमी लोकनाथ पटेल को गिरफ्तार किया है। लोकनाथ ने पूछताछ में बताया कि शादी के विवाद के बाद उसने युवती की गला घोंटकर और पत्थर से वार कर हत्या की।

विज्ञापन


कत्ल से पहले फोन पर बात की
पुलिस के अनुसार, लोकनाथ पटेल ने 16 मई को दिए अपने बयान में पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि 9 मई 2026 की रात उसने आराधना नामक युवती से फोन पर बात की और अगले दिन मिलने का तय किया। 10 मई की सुबह वह आराधना और उसकी बुआ की लड़की से पंजरी संयंत्र में मिला। 

लॉज में पति-पत्नी बनकर रूके
इसके बाद वह आराधना को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर विभिन्न स्थानों से होते हुए सक्ति ले गया। सक्ति में उन्होंने एक लॉज में कमरा किराए पर लिया, जहां लोकनाथ ने रजिस्टर में अपना नाम और आराधना के नाम को बदलकर निमा पत्नी के रूप में दर्ज कराया। 

शादी की बात पर हुआ दोनों के बीच विवाद
उसी रात शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। अगली सुबह 11 मई को वे सक्ति से खरसिंया, आमापाली होते हुए तुमीडिही के जंगल पहुंचे। जंगल में लोकनाथ ने आराधना की गला घोंटकर हत्या कर दी। पूंजीपथरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत धारा 103(1) और 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी लोकनाथ पटेल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जंगल में ले जाकर की हत्या
लोकनाथ ने बताया कि जंगल में आराधना ने उससे प्यार करने की बात कही। इसके बाद उसने पीछे से उसका गला एक मिनट तक दबाया, जिससे आराधना बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। फिर उसने एक पत्थर से उसके सिर और कनपटी पर चार-पांच बार जोर से वार किए। इसके बाद उसने चाकू से आराधना के जबड़े, मुंह, नाक और गले के आगे-पीछे काटा। चाकू गर्दन में ही फंसा रह गया।
विज्ञापन

सबूत मिटाने का प्रयास
हत्या के बाद लोकनाथ ने आराधना के कपड़े उतारकर वहीं फेंक दिए। उसने उसके सैंडल भी रास्ते में फेंक दिए। घटना के बाद लोकनाथ ने आराधना के कंधे और कमर पर एक बड़ा पत्थर रखकर शव को दबा दिया। निरीक्षक रामकिंकर यादव ने लोकनाथ पटेल का बयान दर्ज किया, इस दौरान भुवनेश्वर बंद गोस्वामी और फूलसिंह यादव गवाह के तौर पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें