फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौक पर ही मौत

Sun, 07 Dec 2025 04:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के टेरम के पास स्थित रामी फ्यूल के सामने आज दोपहर डेढ़ बजे के आसपास दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें  एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक देवेंद्र सिदार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक चोटिल हो गया।

इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक सड़क में गिर गए, जिससे देवेन्द्र सिदार का सिर ट्रेलर के भारी भरकम पहियों के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेलर चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें