फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने की आत्महत्या, जान देने से पहले वीडियो बनाकर कही ये बात

Fri, 26 Dec 2025 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात एक युवक ने प्रेमिका की शादी कहीं और होने से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट किया था।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात एक युवक ने प्रेमिका की शादी कहीं और होने से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट किया था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।  मिली जानकारी के अनुसार शहर के नयागंज कोष्टापारा निवासी अभिषेक देवांगन 30 साल ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पूर्व युवक ने एक वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए शहर के ही किसी लडकी से चल रहे प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। 

विज्ञापन


साथ ही युवक ने वीडियो में कहा है कि मैने कभी आपको धोखा नही दिया, सच्चे दिल से मोहब्बत किया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही युवती की कहीं और शादी हो गई है, जिसके बाद से अभिषेक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि शहर के नया गंज में रहने वाले एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई करते हुए परिजनों पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें