फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 26 Apr 2026 12:20 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
भूपदेवपुर थाना
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पूनीराम सिदार निवासी ग्राम हरदीझरिया ने भूपदेवपुर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि कल दोपहर 3:45 बजे उसके पिता कमल सिंह सिदार कुछ सामान लेने एनएच की तरफ गए थे। इसी बीच गांव के ही रहने वाले राजू सिदार ने उसे बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि सड़क में उसके पिता कमल सिंह सिदार का शव पड़ा हुआ था और लोगों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं मौके पर कार क्षतिग्रस्त हालत में खडी थी। 

कार चालक ने तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है। बहरहाल मृतक के पुत्र की रिपोर्ट के बाद भूपदेवपुर पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें