फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: वीओ कंपनी के टीम मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर मिला सुसाइड नोट

Sun, 15 Feb 2026 07:10 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड में रहने वाला सोहन देवांगन 30 साल, बीते कुछ समय से सर्किट हाउस के पास स्थित बंदे अली फतीमा कालोनी, अपने ससुराल में रहता था और वीओ कंपनी में टीम मैनेजर के पद पर पदस्थ था। बीती रात सोहन ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है सोहन देवांगन बीते दो साल से कर्ज से परेशान था और इस वजह से गुमशुम रहता था, संभवतः कर्ज से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

बहरहाल युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घटना स्थल पर मिले सुसाईड नोट को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें