फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर, आरोपी चालक फरार

Sun, 12 Apr 2026 06:58 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर बाईक सवार तीन लोगों ने तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में मौके पर पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर बाईक सवार तीन लोगों ने तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में मौके पर पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमलीडीह रोड में रविवार की शाम 4 बजे घरघोड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए खेत में उतर गया। इस घटना में मौके पर ही गुड्डु पटेल और उसकी पत्नी रजनी पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बाईक सवार तीनों लोग पुसौर क्षेत्र के किसी बिजना गांव के बताये जा रहे हैं।

इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों केशवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें