फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खडी पिकअप से टकराई, चालक की मौके पर ही मौत, पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर

Fri, 19 Jun 2026 07:18 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई। इस घटना में बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जूटमिल थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई। इस घटना में बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ओमेन्द्र माझी ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह सहदेवपाली के पास स्थित तुलसी फूड राइस मिल में आपरेटर हेल्फर का काम करता है। शुक्रवार की सुबह पौने 11 बजे के आसपास उसके सेठ ने उसे बताया कि उसके रिश्तेदार करन माझी का रायगढ़ साल्वेंट के पास एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे बताया कि बाईक सवार युवक करन माझी अपनी मोटर सायकल सीजी 13 बीएच 8770 में सवार होकर तुलसी फूड राइस मिल की तरफ जा रहा था, इसी दौरान रायगढ़ साल्वेंट के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 एएस 1787 से जा टकराया। जिससे सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ओमेन्द्र मांझी की रिपोर्ट के बाद जूटमिल पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ धारा 122,177, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें