फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: भारी वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मी समेत ट्रेलर चालक की मौत, आरोपी की तलाश में पुलिस

Sat, 11 Apr 2026 06:17 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मी समेत एक ट्रेलर चालक की भारी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मी समेत एक ट्रेलर चालक की भारी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


पहली घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है, जहां मुकेश कुमार पटेल 50 साल, जो कि घरघोड़ा क्षेत्र के बरौद खुली खदान में उप प्रबंधक खनन के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार मुकेश कुमार पटेल रात 8 बजे के आसपास अपने घर जा रहे थे, इसी बीच जब वह पूंजीपथरा चौक के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें कुचल कर फरार हो गया। इस घटना में मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है।

इसी तरह की दूसरी घटना तमनार थाना क्षेत्र की है, जहां ओमप्रकाश मेहता 22 साल निवासी झारखण्ड जो कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल 3591 का चालक था। कल सुबह रोजाना की भांति कल सुबह तमनार क्षेत्र में स्थित डोगामौहा जेपीएल कंपनी से रायगढ़ जाने के लिए गाड़ी मेन गेट के पास साईड में खड़ा कर गेट पास एन्ट्री कराकर अपने गाड़ी के पास जा रहा था इसी बीच पीछे की तरफ से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल 0379 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ओमप्रकाश मेहता को जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में सीना, सिर, माथा, कान व अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर घायल को तत्काल तमनार अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डाक्टर ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें