फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: डूमरपाली की महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, गांव को नशामुक्त बनाने की मांग

Mon, 16 Feb 2026 04:02 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में ग्राम पंचायत डूमरपाली की महिलाओं ने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब और गांजा बेचे जाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 
 
विज्ञापन
महिलाओं ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशाखोरी के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ ग्राम पंचायत डूमरपाली की महिलाओं ने आवाज उठाई है। आज महिलाओं के एक समूह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा और गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की। 
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब और गांजा बेचा जा रहा है, जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

नशा मुक्ति के लिए महिला समूहों का संकल्प
ग्राम पंचायत डूमरपाली की महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि गांव में बैठकें आयोजित कर सभी महिला समूहों ने मिलकर ग्राम पंचायत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अवैध शराब और गांजा बेचने वालों को इसकी सूचना देने के बावजूद वे समूह और पंचायत के फैसलों को अनसुना कर रहे हैं। ऐसे में, महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि गांव के अवैध कारोबारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि उनका गांव नशा मुक्त हो सके।

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने पहुंचीं डोल कुमारी सारथी ने बताया कि एसपी ने उन्हें दो दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि गांव में कुछ लोगों द्वारा शराब और गांजे की बिक्री की जा रही है। 

इसकी शिकायत भूपदेवपुर थाने में की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद वे एसपी ऑफिस पहुंचीं। महिला ने यह भी चिंता व्यक्त की कि गांव के बीडीसी (जनपद सदस्य) द्वारा उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें