फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: फावड़ा मारकर मां की ले ली जान, पिता ने भागकर बचाई जान, पारिवारिक विवाद के चलते कातिल बना युवक

Sun, 26 Apr 2026 05:19 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पारिवारिक नाराजगी के चलते एक युवक ने फावड़ा मारकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी ने अपने पिता को भी मारने दौड़ा लेकिन किसी तरह उसने भागकर उसने अपनी जान बचाई है।
विज्ञापन
फावड़ा मारकर ले ली अपनी ही मां की जान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पारिवारिक नाराजगी के चलते एक युवक ने फावड़ा मारकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी ने अपने पिता को भी मारने दौड़ा लेकिन किसी तरह उसने भागकर उसने अपनी जान बचाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रैरूमाखुर्द निवासी गणपत दास महंत 60 साल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शिवा शिवा पेट्रोल पम्प के सामने किराना दुकान संचालित करता है। गणपत दास ने बताया कि उसका छोटा बेटा आर्यन दास महंत 20 साल, ने इस बात से नाराज रहता था कि परिवार उसके भाई-बहनों को उससे अधिक महत्व देता है। 24 अपै्रल की रात गणपत उसकी पत्नी फुलबाई महंत और पुत्र आर्यन दुकान में सोए थे।

अगले दिन 25 अपै्रल की सुबह आर्यन शौच से लौटने के बाद अपनी मां को दुकान से बाहर खींचकर जमीन पर गिराया और घर में रखे गोबर फेंकने वाले फावड़े से गर्दन पर लगातार वार कर करके उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी फावड़ा लेकर अपने पिता गणपत को भी मारने दौड़ा लेकिन किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बहरहाल गणपत महंत की सूचना के बाद पुलिस आरोपी आर्यन महंत के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त फावड़ा को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें