फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: पिकअप-बाइक में जोरदार टक्कर, घर लौट रहे गोपीराम पैकरा की मौत, पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर

Sat, 04 Apr 2026 07:40 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह पिकअप और बाईक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो जाने की घटना में बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह पिकअप और बाईक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो जाने की घटना में बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लैलंूगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फूलीकुंडा के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाईक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाईक सवार युवक गोपी राम पैंकरा पिता शनिराम पैंकरा 26 साल निवासी मोहनपुर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया गया जिसके बाद मौके पर पहंुची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतक के बड़े भाई कांशीराम पैकरा ने बताया कि आज सुबह 8 बजे के आसपास उसका छोटा भाई गोपीराम पैकरा घरघोड़ा से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच फुलीकुंडा पहाड़ी मोड के पास लैलूंगा तरफ से घरघोड़ा की तरफ जा रहे पिकअप क्रमांक एमपी 66 जेडएच 2912 के चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उसकी छोटे भाई को ठोकर मार दिया जिससे यह घटना हो गई। बहरहाल सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत के बाद जहां मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं लैलूंगा पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें