फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ में सड़क पार करते दिखा हाथियों का दल, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

Fri, 06 Feb 2026 02:41 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के बंगुरसिया हमीरपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह हाथियों का बड़ा दल सड़क किनारे आ गया, जिससे दोनों ओर वाहनों का आवागमन रुक गया। वन विभाग की निगरानी में दल के जंगल लौटने के बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
हाथियों का बड़ा दल सड़क किनारे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 14 किलोमीटर दूर स्थित बंगुरसिया हमीरपुर मार्ग पर आज सुबह करीब 10 बजे हाथियों का एक बड़ा दल सड़क किनारे आ गया। इससे काफी देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा।

विज्ञापन


रायगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल में लंबे समय से हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम इस दल पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हाथियों का दल सड़क किनारे पहुंच गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। हाथियों के जंगल की ओर लौटने के बाद ही मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

बंगुरसिया हमीरपुर मार्ग पर हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ने इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें