फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ट्रेलर की चपेट में आने से सायकल सवार ग्रामीण की मौत, वाहन को छोडकर फरार हुआ आरोपी, लोगों में आक्रोश

Sun, 03 May 2026 05:52 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से सायकल सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से सायकल सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार समारू राठिया ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि बीती रात 8 बजे के आसपास उसका छोटा भाई दिल कुमार राठिया निवासी भेण्ड्रा कपाटडेरा बांस छोड़कर गोहडीडीपा से अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि सायकल सवार दिल कुमार जब बाईपास रोड अडानी रेल्वे साईडिंग मोड निषाद होटल मेन रोड के पास पहुंचा ही था कि अडानी रेल्वे साईडिंग की ओर जा रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 13-ए.आर.-6804 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सायकल सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में मौके पर ही सायकल सवार की दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना के बाद आरोपी वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। बहरहाल मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें