फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में पुलिस का एक्शन: कार से 72 KG गाजा जब्त, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा तस्कर

Fri, 16 Jan 2026 10:12 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

बरमकेला थाना पुलिस ने चांटीपाली चेकपोस्ट पर ग्रे मारुति स्विफ्ट कार का पीछा कर पुनीराम पटेल को पकड़ा। कार से 72 किलो 130 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जिसका बाजार मूल्य 14.42 लाख रुपये बताया जा रहा है। ओडिशा से तस्करी का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा लाखों का गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मारुति स्विफ्ट कार का पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 14 लाख 42 हजार 600 रुपये बताई जा रही है। यह घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बरमकेला पुलिस गुरुवार रात चांटीपाली चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ग्रे कलर की मारुति स्विफ्ट कार (सीजी 04 एलएल 3040) को रोकने का इशारा किया गया। वाहन चालक ने पुलिस को देखते ही कार को फिल्मी अंदाज में तेज गति से भगा दिया और फरार होने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा किया और वन परिक्षेत्र गोमर्डा के कोहनी नेवान मोड के पास आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पुनीराम पटेल, 42 वर्ष, निवासी ग्राम मल्दी, हाल मुकाम शिवरीनारायण खरौद रोड बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें 70 पैकेटों से कुल 72 किलो 130 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 14 लाख 42 हजार 6 सौ रुपये है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पड़ोसी राज्य ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा था और उसने कार की नंबर प्लेट भी बदली हुई थी।
विज्ञापन


बरमकेला पुलिस ने आरोपी पुनीराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में नशे की खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें