फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप बना यमराज: रायगढ़ में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत, घास काटते समय जहरीले नाग ने काटा

Thu, 26 Jun 2025 09:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के रावनखुंदरा गांव में 70 वर्षीय गंगाराम सिदार की जहरीले नाग के काटने से मृत्यु हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के आंगन में घास काट रहे थे।
विज्ञापन
सांप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घास काटते समय नाग सांप के काटने से एक बुजुर्ग मौत हो गई है। सांप के काटने के बाद बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लगाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रावनखुंदरा गांव निवासी गंगाराम सिदार पिता स्व. बुंदसिंह सिदार 70 साल कल दोपहर घर के आंगन में घास काट रहा था।

इसी बीच घास में छिपे एक जहरीले सांप ने उसके दाहिने हाथ की उंगली पर काट दिया। इस घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसके बाद आनन-फानन में बुजुर्ग को उपचार हेतु मेडिकल कालेज रायगढ़ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान आज तड़के पौने पांच बजे के आसपास बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें