फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid in Chhattisgarh: कई जिलों में IT विभाग ने दी दबिश, नागपुर-इंदौर के अधिकारियों के निशाने पर अनाज व्यवसायी

Thu, 14 Dec 2023 03:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

raid in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दबिश दी है। प्रदेश के कई जिलों में आईटी की टीम ने छापा मारा है। राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर और दुर्ग में आईटी की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

raid in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दबिश दी है। प्रदेश के कई जिलों में आईटी की टीम ने छापा मारा है। राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर और दुर्ग में आईटी की कार्रवाई चल रही है। इंदौर और नागपुर के लगभग 200 अधिकारियों की टीम छत्तीसगढ़ में छापे मारी की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायियों पर कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, रायपुर के राधामोहन टावर के सभी अनाज व्यापारी, लाल गंगा व्यवसायियों के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। अभी जांच जारी है। इसके साथ ही बिलासपुर और दुर्ग में भी आयकर विभाग कार्रवाई कर रही है।

राजधानी रायपुर के समता शॉपिंग आर्केड, तेलघानी नाका चौक, सिलतरा, कुशालपुर में आयकर विभाग की जांच जारी है। मौके पर एमपी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, अन्य राज्यों में रेड कार्रवाई से जुड़े तार के संबंध में यहां दबिश दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें