फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभनपुर में कांग्रेस का मंथन: जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी, देंगे मार्गदर्शन

Sun, 21 Jun 2026 10:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से अभनपुर में शुरू हो गया। शिविर में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तथा प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ रायपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से अभनपुर में शुरू हो गया। शिविर में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तथा प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ रायपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रशिक्षण देने के लिए एआईसीसी के प्रशिक्षक सचिन राव भी अपनी टीम के साथ रायपुर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


शिविर में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण स्थल पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया जाएगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 21 जून को दोपहर 2:15 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे अभनपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल जाएंगे और कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 6:40 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत वे फील्ड विजिट करेंगे, श्रमदान में हिस्सा लेंगे और गांव में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके अलावा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें