फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Politics: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, अभनपुर शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे संगठन मजबूती का मंत्र

Sun, 21 Jun 2026 03:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे और सीधे अभनपुर स्थित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। वे जिला अध्यक्षों से संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने और उन्हें अधिक अधिकार देने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और छत्तीसगढ़ का पारंपरिक राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे अभनपुर रवाना हुए, जहां कांग्रेस का जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में वे प्रदेशभर से पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से उनके-उनके क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। पार्टी के भीतर इस बात को लेकर भी मंथन चल रहा है कि जिला इकाइयों को अधिक अधिकार देकर निर्णय प्रक्रिया को विकेंद्रीकृत किया जाए, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित फैसले लिए जा सकें।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भविष्य में जिला कांग्रेस कमेटियों की भूमिका और अधिक प्रभावी बनाई जा सकती है। जिला अध्यक्षों को सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से समन्वय स्थापित करने की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में गति लाई जा सके।

एआईसीसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी शाम 5:30 बजे तक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे और संगठन निर्माण, फील्ड विजिट, जनसंपर्क तथा सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद वे शाम 6:40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस तरह उनका छत्तीसगढ़ दौरा करीब 4 घंटे 40 मिनट का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें