फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जनदर्शन में त्वरित फैसले: राशन कार्ड से लेकर इलाज तक मिली जरूरतमंदों को राहत

Thu, 08 Jan 2026 04:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तुरंत राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। हनुमंत राव ने बताया कि पहले उनका नाम माता-पिता के राशन कार्ड में जुड़ा था, लेकिन माता-पिता के निधन के बाद वे इस सुविधा से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कई जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसी दौरान रायपुर के तात्यापारा वार्ड निवासी 60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक हनुमंत राव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है, जिससे वे शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तुरंत राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। हनुमंत राव ने बताया कि पहले उनका नाम माता-पिता के राशन कार्ड में जुड़ा था, लेकिन माता-पिता के निधन के बाद वे इस सुविधा से बाहर हो गए थे।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को भी राहत दी। आरंग निवासी भारत साहू और खमतराई निवासी जीवन दास मानिकपुरी को बैटरी चालित ट्राइसिकल, मोवा निवासी चंदू यादव को ट्राइसिकल और सुमन साहू को व्हीलचेयर प्रदान की गई। वहीं रायपुर निवासी सागर नायक और उमेश पटेल को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी की निवासी बसंती साव को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल स्वीकृत की गई। गंभीर बीमारी से जूझ रहीं बसंती साव के इलाज में इस सहायता से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें